Saturday, September 30, 2023

भाजपा का कार्यकर्ता "श्रेष्ठ कार्यकर्ता" है- प्रहलाद पटेल

 भाजपा का कार्यकर्ता "श्रेष्ठ कार्यकर्ता" है -प्रहलाद पटेल

केंद्रीय मंत्री व नरसिंहपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल के विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन संपन्न।

प्रहलाद पटेल का हुआ अभूतपूर्व स्वागत। 



जबलपुर 29 सितंबर : केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व जलशक्ति राज्यमंत्री तथा नरसिंहपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री प्रहलाद सिंह पटेल के नरसिंहपुर विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन वैद्य बाबू कॉम्प्लेक्स, नरसिंहपुर गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यालय में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपातकाल के संघर्ष से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण से जन्मी भारतीय जनता पार्टी है। जिसमें निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम, समर्पण व बलिदान शामिल है। नरसिंहपुर मेरी जन्मभूमि व कर्मभूमि रही है। जब मुझे पार्टी ने कहा कि आपको 




विधानसभा चुनाव लड़ना है और जालम सिंह नरसिंहपुर से चुनाव लडेंगे। आप अपनी सीट चुन लीजिए। मैंने अनुज मुन्ना भैया से बात की तो उन्होंने कहा कि हम दोनों के चुनाव लड़ने से पार्टी में गलत संदेश जाएगा। इसलिए आप नरसिंहपुर से चुनाव लड़िए। मैं चुनाव नहीं लडूंगा। श्री पटेल ने आगे कहा कि राजनीति के राजनैतिक द्वेष के दौर में मुझे मेरे अनुज मुन्ना भैया पर गर्व है। मैं उन्हें साधुवाद देता हूं। भाजपा प्रत्याशी श्री पटेल ने कहा कि नरसिंहपुर में भारतीय जनता पार्टी का वह श्रेष्ठ कार्यकर्ता है जिसे किसी भी प्रकार का लालच तथा भय कभी डिगा नहीं सकता है। ऐसे कार्यकर्ताओं को मेरा नमन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जब कैलाश सोनी जी को राज्यसभा में भेजा तो मैंने कहा कि यह पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण व त्याग का सम्मान है। श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के द्वारा केंद्र से लेकर राज्यों तक विकास के नए आयाम स्थापित करने का क्रम जारी है और यह अनवरत जारी रहेगा। राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी व विधायक जालम सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। मंच संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महंत प्रीतम पुरी ने किया। आभार वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज द्वारा किया गया।



सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने जबलपुर से आते हुए झांसीघाट नर्मदा तट पर पूजन किया। उसके बाद गृह नगर गोटेगांव के नगर देवता श्री ठाकुर बाबा व खेरमाई का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही घर जाकर माता पिता का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। झांसी घाट से लेकर नरसिंहपुर तक के मार्ग में जगह जगह केंद्रीय मंत्री श्री पटेल का अभूतपूर्व स्वागत क्षेत्रीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। नरसिंहपुर पहुंचने पर श्री पटेल ने सर्वप्रथम नरसिंह मंदिर जाकर भगवान नरसिंह के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। तद उपरांत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर श्यामाप्रसाद मुखर्जी व जनपद पंचायत परिसर में स्थापित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद सुभाष पार्क में स्थापित शहीद सरदार भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस व रामप्रसाद बिस्मिल प्रतिमा पर पार्टी जनों के साथ माल्यार्पण किया। 

प्रहलाद पटेल का हुआ अभूतपूर्व स्वागत।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व जल शक्ति राज्य मंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल का प्रत्याशी घोषित होने के बाद नरसिंहपुर प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। अनंत चतुर्दशी के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। कहीं पुष्प वर्षा तो कहीं फूलों की जंबो मालाओं से केंद्रीय मंत्री श्री पटेल व विधायक जालम सिंह पटेल को लाद दिया गया। महिला मोर्चा द्वारा भी पुष्प गुच्छ सौंप व बड़ी माला पहनाकर सामूहिक स्वागत किया गया। हजारों कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता का स्वागत करने नवीन विधानसभा कार्यालय पहुंचे।








मुस्लिम समाज ने भी किया श्री पटेल का स्वागत

वैद्य बाबू कॉम्प्लेक्स मार्ग में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री पटेल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनका आभार व्यक्त किया।



इस अवसर पर सांसद कैलाश सोनी, विधायक जालम सिंह पटेल,  जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा,  गोटेगांव विधानसभा के प्रत्याशी महेंद्र नागेश,  नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, करेली जनपद अध्यक्ष सुश्री प्रतिज्ञा परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतम पुरी, अनंत दुबे, सुनील कोठारी, नवनीत चाचा, राधेश्याम नेमा, पूर्व मंडी अध्यक्ष रवींद्र सिंह सहित नरसिंहपुर जिले के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।